फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के मेले की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
फोटो 22ए: छपरौली में यमुना घाट पर लगने वाले मेले के लिए निरीक्षण करने पहुंचे एसपी नीरज कुमार जादौन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे के यमुना घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले व श्रद्धालुओं के यमुना स्नान करने को लेकर एसपी नीरज कुमार जादौन ने रविवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

यमुना घाट का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ने यमुना स्नान को लेकर अलर्ट रहने और किसी भी प्रकार की घटना न होने देने के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाए। जिसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। मेले में तलाशी अभियान चलाकर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने टांडा, कुर्डी, बदरखा, छपरौली, ककौरकलां व अन्य किनारों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। मौके पर देवेंद्र खोखर, रितेश खोखर, जितेंद्र, विकास, राजकुमार, महिपाल, हरबीर, रविंद्र, जयकुमार ने गोताखोरों की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें