फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरूष वर्ग में गौतमबुद्धनगर, महिला वर्ग में गाजियाबाद बना चैंपियन

विज्ञापन
बागपत के बहुउद्दीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित अन्तर्जनपदीय पुलिस बैडमिटन प्रतियोगिता में विजेता प? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में गौतमबुद्धनगर, महिला वर्ग में गाजियाबाद बना चैंपियन
विज्ञापन

बागपत। खेल कार्यालय एवं पुलिस लाइन में चल रही 37वीं अंतर जनपदीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में गौतमबुद्धनगर एवं महिला वर्ग में गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप जीती। विजेता खिलाड़ियों को एएसपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कोच हैड कांस्टेबल सुभाष पांचाल ने बताया कि बैडमिंटन में पुरुष वर्ग टीम का फाइनल मुकाबला कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल रूपेश राठी गौतमबुद्धनगर एवं कांस्टेबल राजीव, कांस्टेबल आकाश शर्मा बुलंदशहर के बीच हुआ। इसमें गौतमबुद्धनगर की जोड़ी ने 2-0 अंकों से जीत हासिल की। महिला वर्ग में फाइनल मैच महिला कांस्टेबल प्रीति पूनिया गौतमबुद्धनगर और सविता सैनी के बीच हुआ। इसमें सविता सैनी गाजियाबाद ने 2-0 अंकों के अंतर से जीत हासिल की। मुख्य अतिथि एएसपी अनिल कुमार सिंह ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह, सीओ सिटी ओमपाल सिंह, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह, प्रतिसार निरीक्षक किशोर सिंह रौतेला, जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, पंकज त्यागी, राजेश राणा, संजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें