फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में गूंज रही गणपति बप्पा की जय जयकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शहर और देहात में गणपति महोत्सव की धूम है। जगह-जगह लगाए गए पंडालों में भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।
विज्ञापन

सराफा बाजार में महाराष्ट्र गणेश मंडल द्वारा सदस्यों द्वारा महाराष्ट्र शैली पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए डांडिया नृत्य को देखने के लिए नगरवासी भी उमड़े हुए थे। इस दौरान तानाजी, विट्ठल, गणेश, मारूति, योगेश मोहन, अंकुर, सुभाष आदि मौजूद रहे। पवन शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव व माता पार्वती की परिक्रमा करने के कारण भगवान गणेश को सब देवों में सबसे पहले पूजे जाने का वरदान दिया था। शाम के समय भजन, कीर्तन और अंत में मोदक का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान सचिन, आशीष सैनी, दीपक जैन, ओमवीर सैनी, अनु, राहुल सैनी, अरुण सैनी, पिंकू, सत्यम, नरेंद्र, मनीष, रचित आदि मौजूद रहे।
पट्टी मेहर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विराजमान किए भगवान गणेश की वंदना के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। सुबह के समय आरती, दोपहर के साथ धार्मिक आयोजन व शाम के समय धार्मिक प्रश्नोत्तरी व लक्की ड्रा का भी आयोजन किया। मौके पर चिंटू उर्फ अमित मिश्रा, दीपक शर्मा, सुनील वेदवान, महक सिंह सैनी, शुभम भारद्वाज, दीपक कटारिया, अभिषेक कटारिया, प्रियांशु ठाकुर, कपिल शर्मा, दीपक तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में श्रीगणेश सेवा समिति की तरफ से चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में सोमवार को पूजा के बाद भजन-कीर्तन कार्यक्रम कराया। इसके बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मुकेश गर्ग, अंकुश गोयल, आशीष, सोनू मित्तल, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार, विशाल, हिमांशु, बबलू जैन, मनीष, सचिन कुमार, सौरभ गुप्ता, प्रदीप जैन, अरविंद शर्मा, पवन ठेकेदार, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें