दिगंबर जैन कॉलेज के महावीर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बोलते श्रीचंद शर्मा
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज के महावीर हॉल में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल के राजनीतिक सफर को लेकर प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा कि सेवक के रूप में प्रधानमंत्री ने देश को एक नई पहचान दी है। कहा कि उन्होंने ही पार्टी को सेवा ही संगठन का मंत्र दिया।
उन्होंने कहा कि मोदी पहले गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री बने फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले राष्ट्र के प्रधानमंत्री बने। सेवा समर्पण के भाव से काम करने वाले मोदी ने गरीबों के कल्याण के लिए जनधन, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास जैसी सैकड़ों योजनाओं को शुरू किया। जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि पीएम ने देश की दशा व दिशा बदलने का काम किया। उन्होंने 2024 मिशन को लेकर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर व संचालन विनोद ने किया। मौके पर राम भरोसे, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, जयप्रकाश जैन, सतीश जैन, राजकुमार रूहेला, डॉ. विरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, डॉ. नीरज कौशिक, राकेश जैन मौजूद रहे।