फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हत्यारोपियों पर गैंगस्टर लगेगी, 15 दिन में चार्जशीट दाखिल होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शौर्य के हत्यारोपियों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। उन पर गैंगस्टर लगाई जाएगी, वहीं उनको जल्द सजा दिलाने के लिए अगले 15 दिन में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में प्रभावी पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि हत्यारोपियों पर सभी मुकदमे अपहरण, हत्या, लूट, हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज है। जिस मानसिकता के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है, इस तरह का अपराध करने वाले आगे भी घटनाएं कर सकते है। इसलिए ही सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं इसके साथ ही खेकड़ा थाना पुलिस को निर्देश दिए कि वह अपहरण और हत्या के मामले में जल्द से जल्द विवेचना पूरी करके कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करे। वह खुद इस मामले पर नजर रखेंगे और अगले 15 दिन में विवेचना पूरी कराकर चार्जशीट दाखिल कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें