बागपत। शिशु बाल विद्यालय डोला में बुधवार को शोक सभा हुई। इसमें शौर्य की निर्मम हत्या पर स्कूल के शिक्षकों व छात्रों ने शोक व्यक्त किया।
सभी में शिक्षक व छात्रों ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से छात्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्कूल के शिक्षकों ने शौर्य की हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा एनएस पब्लिक स्कूल काठा में शोक सभा हुई। छात्र शौर्य की निर्मम हत्या पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने शोक व्यक्त किया। स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी ने शौर्य के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। शोक सभा में संतोष देवी, स्वदेश चौधरी, पवन चौधरी, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, सुबोध, विक्रांत, लोकेंद्र, राधेश्याम, अरशद, शालू, दीपा राणा, अपर्णा, प्रिया चौधरी मौजूद रहे।
उधर, बिनौली के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्र शौर्य को मोमबत्ती जलाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। भगवान से परिवार के लोगों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर प्रधानाध्यापिका कविता सिंह, विनय कुमार, रेनू पंवार, रचना, संगीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम, बबीता, माया, शांति, सुदेशना मौजूद रहे।
शौर्य के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग
बागपत। फखरपुर गांव के शौर्य की हत्या से बागपत जनपद समेत कई जनपदों के लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जिसमें शामली के रहने वाले राजन जावला ने ट्वीट कर शौर्य के हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उधर सोशल मीडिया पर दिनभर लोग शौर्य के हत्यारोपियों का एनकाउंटर करने के साथ उन्हें फांसी की सजा देने की मांग करते रहे।
डौला गांव के शिशु बाल विद्यालय में दो मिनट का मौन रखकर बालक शौर्य को श्रद्घांजलि देते छात्र-छात्र- फोटो : BAGHPAT