फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर को दो साल की सजा, पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। न्यायालय ने गैंगस्टर को दो साल की सजा सुनाई। उस पर पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर एक सप्ताह का कारावास बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक राहुल नेहरा ने बताया कि वर्ष 2010 में खेकड़ा थानाध्यक्ष ने राहुल पुत्र महक सिंह टीकरी, विकास निवासी खेकड़ा, मोंटू निवासी वाजिदपुर, राहुल निवासी करनावल जिला मेरठ समेत दस के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसके बाद राहुल पुत्र महक सिंह की फाइल अलग कर दी गई थी। जिसकी सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय संख्या एक में हुई। जिसमें दोष सिद्ध होने के बाद न्यायाधीश कृष्णपाल सिंह ने गैंगस्टर राहुल को दो साल के कारावास की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया। जिसमें अर्थदंड न देने पर एक सप्ताह का कारावास बढ़ाने के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें