बागपत। बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना राहुल उर्फ खट्टा समेत तीन सदस्यों पर बालैनी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी। जिनके खिलाफ बालैनी थाने में तीन तीन मुकदमे दर्ज हैं।
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ने पर पुलिस ने राहुल उर्फ खट्टा निवासी हबीबपुर नंगला के गिरोह को गिरफ्तार किया। जो मुकारी गांव के सनी उर्फ सन्नी और रितिक शर्मा के साथ मिलकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर बाइक चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए बाइक बरामद की और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। गिरोह बनाकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले राहुल उर्फ खट्टा, सनी उर्फ सन्नी, रितिक शर्मा के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया।