लॉर्ड महावीर एकेडमी में इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लॉर्ड महावीर एकेडमी में सोमवार को इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभांरभ हुआ। पहले दिन वॉलीबाल और डॉजबाल की प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें गांधी हाउस की टीम के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
पहले दिन हुई बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में गांधी हाउस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर टैगोर हाउस और तृतीय स्थान पर पटेल हाउस की टीम रहीं। बालिका वर्ग की डॉजबाल प्रतियोगिता में भी गांधी हाउस ने बाजी मारी। द्वितीय स्थान पर पटेल हाउस व टैगोर हाउस तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा बालक वर्ग प्रतियोगिता में गांधी हाउस प्रथम, नेहरू हाउस द्वितीय व पटेल हाउस तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में लक्ष्य, अवि, पारस, वंश, अभिनव सहित अन्य खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विक्रम डांगी, पीटीआई संजय तोमर, राहुल तोमर और अक्षय तिवारी मौजूद रहे।