फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंजा नगर.......

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी यमुना नहर पर पहुंचकर किया गणपति का विसर्जन
विज्ञापन

कोरोना से मांगी मुक्ति, अगली बरस धूमधाम से गणपति का स्वागत करने का लिया संकल्प
बड़ौत। गणेश महोत्सव के समापन पर बुधवार को विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी। श्रद्धालु सिर पर गणपति को लेकर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए एक दूसरे से गुलाल खेल रहे थे। श्रद्धालुओं ने कोताना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पर गणपति बप्पा का विसर्जन किया।
नगर में कोताना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर मेें अलग-अलग परिवार के लोगों व सामाजिक संगठनों ने अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया। कोरोना क चलते नगर में अधिक दूरी तक शोभा यात्रा नहीं निकाली गई। गणपति बप्पा की मूर्तियों को बाइक, टैक्टर-ट्राली और कार से पूर्वी यमुना पर लेकर पहुंचे। यहां पर विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

उधर श्री गणेश ग्रुप युवा समिति के पदाधिकारियों ने भी पूर्वी यमुना नहर पहुंचकर मूर्ति विसर्जन किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा, अभिषेक कटारिया, तेजपाल वर्मा, महक सिंह सैनी, सुनील वेदवान, कपिल शर्मा, सचिन शर्मा, शुभम भारद्वाज, अंकित जैन, सचिन कश्यप, पारस जैन, मोनू शामिल रहे।
विज्ञापन

कोरोना से मांगी मुक्ति
बड़ौत। गणेश उत्सव इस साल पूरी तरह से फीका रहा। गणपति विसर्जन के दौरान सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल रहे। विसर्जन के दौरान गणपति से कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें