बागपत: बालैनी स्थित श्री कृष्णा कालेज में जमातियों से घटना की जानकारी लेते एसडीएम रामनयन सिंह व ?
- फोटो : BAGHPAT
बालैनी (बागपत)। बहन की मौत से गमजदा उड़ीसा के जमाती ने घर नहीं भेजे जाने पर स्क्रीनिंग सेंटर की छत से कूदकर जान देने की धमकी दी। एसडीएम रामनयन मौके पर पहुुंचे और उसे समझा बुझाकर शांत किया।
उड़ीसा के दस लोगों की जमात निजामुद्दीन मरकज से छपरौली में आकर रुकी थी। जमात को बालैनी के स्क्रीनिंग सेंटर पर रखा गया है। जमातियों ने पुलिस-प्रशासन को जानकारी दी कि उड़ीसा के जिला गंजाम के थाना दिगापंडी क्षेत्र के रहने वाले 15 साल के शेख जावेद की बहन का दो दिन पहले इंतकाल हो गया है। वह इससे दुखी है। उसने सुसाइड करने या स्क्रीनिंग सेेंटर की छत से कूदने की बात कही है। इस पर एसडीएम रामनयन शनिवार को बालैनी पहुंचे और जमातियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह दो राज्यों का मामला है। जमातियों को इधर से उधर अभी भेजे जाने का सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं मिला है।