फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे नहीं भरवाएं तो कलक्ट्रेट होगा शुरू धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। क्षेत्र के ककोर कला गांव में भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी के नेतृत्व में शिव मंदिर प्रागंण में हवन का आयोजन किया गया। प्रशासन की शुद्धि-बुद्धि के लिए ग्रामीणों ने आहुतियां डाली। प्रमोद गोस्वामी ने बताया के योगी ने 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश दिए थे, लेकिन आज तक जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं करवाया गया है। आए दिन हादसे बढ़ रहे है। वाहन चालकों की असमय मौत हो रही है। ककोर कला गांव के चारों तरफ के रास्ते बदहाल अवस्था में पड़े हुए है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। जल्द कार्रवाई नहीं की जाती है तो कलक्टे्रट में अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जाएगा। हवन में तेजपाल सिंह, विनीत, मुकेश, राहुल गोस्वामी, सतीश, रेखा, प्रिया, बिजेंद्र, सुमित्रा, क्रांति, कमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें