फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडियाकर्मी विक्रम जोशी की हत्या पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। गाजियाबाद में मीडियाकर्मी विक्रम जोशी की हत्या के विरोध में बुधवार को उपजा के बैनर तले पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसमें विक्रम जोशी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। जिलाध्यक्ष मनोज उज्ज्वल ने कहा कि पत्रकारों पर हमले आम बात हो गई है। सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। नरेश तोमर व गौरव तोमर ने कहा कि पत्रकारों पर जानलेवा हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है। इसे बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वेदपाल पवंार व वर्तमान अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर ने भी पत्रकारों को समर्थन दिया और इस तरह की घटना पर अंकुश लगवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नवीन चिकारा, अमित सैनी, अरुण राठी, सुनील तोमर, अनिल शर्मा, अंजू चौधरी, देवेंद्र चौहान, डॉ. आरआरडी उपाध्याय, संदीप दहिया, सत्यपाल पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें