बड़ौत। भगवान श्रीराम का अयोध्या में मंदिर निर्माण की तिथि पांच अगस्त तय होने पर हिंदू संगठनों ने हर्ष जताया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित सचिन वत्स का कहना है कि राम मंदिर के मामले का पटाक्षेप सुप्रीम कोर्ट द्वारा संभव हो सका। यह समूचे हिंदू समाज के लिए हर्ष का विषय है। यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ है। विहिप के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष सहदेव सिंह पंवार का कहना है कि मंदिर निर्माण ट्रस्ट के निर्णय से विश्व भर के राम भक्तों मेें खुशी की लहर है। बजरंग दल के जिला संयोजक अमित तितरौदा का कहना है कि भारत ही नहीं अपितु दुनिया भर में बसे हिंदू समाज के लोगों में खुशी व्याप्त है।