फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फखरुद्दीन का समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पर बवाल

Tue, 03 Nov 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत जिला पंचायत के वार्ड 17 के पराजित प्रत्याशी फखरुद्दीन ने पुलिस और मतगणना कर्मचारियों पर सेटिंग के तहत हराने का आरोप लगाते हुए सोमवार को समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट में जमकर बवाल काटा। प्रत्याशी समर्थकों ने परिसर में तोड़फोड़ कर पुलिस से हाथापाई की। हाईवे पर जाम भी लगाया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ पर काबू पाया। उधर, बसपा विधायक लोकेश दीक्षित के नेतृत्व में जिला पंचायत के वार्ड 13 के पराजित प्रत्याशी निर्देश ने साजिश के तहत हराने का आरोप लगाते हुए डीएम से दोबारा मतगणना कराने की मांग है।
विज्ञापन


जिला पंचायत के वार्ड नंबर 17 के प्रत्याशी फखरुद्दीन का कहना है कि पिलाना ब्लाक के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में मतगणना हो रही थी। वे शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। हर गांव में उसे काफी वोट मिली। हालांकि मतगणना कर्मचारी और पुलिस ने उनके प्रतिद्वंद्वी ओमकार यादव से सेटिंग करके उन्हें पराजित दर्शा दिया।

आरोप है कि पुलिस ने ओमकार के कहने पर उससे और उनके एजेंटों के साथ बदसलूकी की। यहां तक कि उन्हें मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया। वोटों से छेड़छाड़ की गई है। विरोध करने पर पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और उनके समर्थकों पर लाठियां बरसाई।
विज्ञापन


इसके विरोध में सोमवार की सुबह बरसियां लुहारा, बिलोचपुरा, सिंघावली, सैडभर, तिलपनी गांव के फखरुद्दीन के समर्थक बागपत पहुंच गए और सुबह करीब 9.30 बजे कलक्ट्रेट के सामने सहारनपुर-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो काफी नोकझोंक हुई।

उसके बाद सभी समर्थक कलक्ट्रेट के अंदर घुस गए। रोकने के प्रयास में पुलिसकर्मियों से हाथापाई हुई। लोग कलक्ट्रेट के गेटों पर चढ़ गए। वहां पर रखे गमले तोड़ दिए। सूचना पर एसपी रवि शंकर छवि पुलिस, पीएसी के साथ वहां पहुंचे और लाठीचार्ज कर भीड़ पर काबू पाया।

बाद में पांच सदस्यीय कमेटी डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय से मिली। उन्होंने रिकाउंटिंग करने की मांग की है। फखरुद्दीन ने बताया कि डीएम ने दो दिन का आश्वासन दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि फखरुद्दीन ने अपना पक्ष रखा है।

इसके अलावा बसपा विधायक लोकेश दीक्षित के नेतृत्व में वार्ड 13 के पराजित सदस्य निर्देश भी कलक्ट्रेट पहुंचे। कहना है कि पुलिस ने प्रदेश के पशुधन विभाग के सलाहकार चौधरी साहब सिंह के दबाव के कारण उन्हें जानबूझ कर हराया है। उन्होंने दोबारा मतगणना कराने की मांग की है।

छावनी में तब्दील हुआ कलक्ट्रेट परिसर
बागपत। बवाल से कलक्ट्रेट परिसर पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। खुफिया तंत्र सक्रिय था, जो पल-पल की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे रहा था।
विज्ञापन


इधर आंदोलन उधर प्रमाण पत्र वितरण
बागपत। एक तरह ओमकार यादव की जीत को लेकर बवाल चल रहा है, लोग आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं, वहीं प्रशासन ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र वितरित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें