फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेता के घर डकैती

Tue, 12 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बरनावा में फल विक्रेता के घर डकैती के बाद जमा भीड़। - फोटो : amam ujala
विज्ञापन
बागपत के बरनावा गांव में रविवार की रात छह सशस्त्र कच्छा-बनियानधारी नकाबपोश बदमाशों ने फल विक्रेता के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर जमकर लूटपाट की और वहां से पांच लाख रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत 15 लाख रुपये का सामान लूट ले गए। जाते वक्त बदमाश परिवार को बांधकर डाल गए।
विज्ञापन
  अब्दुल रहीम उर्फ हकीम पुत्र अब्दुल मजीद बरनावा गांव का रहने वाला है। वह गांव में बस स्टैंड पर फल बेचने का काम करता है। रविवार की रात अब्दुल रहीम अपनी पत्नी नजीरन के साथ घर के बरामदे में सोए थे। रात में एक वाहन से आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश कच्छा-बनियान पहनकर आए और उसकी बेटी चांदवी को हथियारों के बल पर उठाकर मकान की ऊपरी मंजिल पर ले गए।   वहां, फल विक्रेता का बेटा शहनवाज व उसकी पुत्रवधू सोए हुए थे। बदमाशों ने अलमारी में रखी पांच लाख की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत 15 लाख रुपये का सामान लूट लिया और पूरे परिवार को बांधकर डाल मुख्य द्वार की कुंडी बंद कर भाग गए। सुबह के समय परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो मुहल्ले के लोगों ने उन्हें बंधन मुक्त किया।
विज्ञापन
  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अब्दुल रहीम ने बिनौली थाने पर इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने यह मामला चोरी की धाराओं में दर्ज किया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें