खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में निशुल्क बूस्टर ड़ोज लगवाते
- फोटो : KAHKRA
1300 लोगों को लगाई गई निशुल्क बूस्टर डोज
खेकड़ा। आठ बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज लगाई। युवाओं, बुजुर्गों ने भी उत्साह पूर्वक बूस्टर डोज लगवाई।
कोविड की बूूस्टर डोज 18 से 60 वर्ष के बीच आयु वर्ग के लिए शुल्क देकर लगनी शुरू हो गई थी। अब कोविड के केस बढ़ने की आशंका से सरकार ने बूस्टर डोज को निशुल्क कर दिया है। रविवार को खेकड़ा सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने खेकड़ा और क्षेत्र के ग्राम बसी, काठा, सुन्हैड़ा, हरचंदपुर में बूथ लगाकर लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज लगाई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि खेकड़ा के साथ ही क्षेत्र के गांवों में आठ बूथों पर करीब 1300 लाभार्थियों ने बूस्टर डोज उत्साह के साथ लगवाई।