-शिकायत के बाद भी बैंक नहीं कर रहा है कार्रवाई
बड़ौत। अंगदपुर गांव के किसान सुचेन्द्र सिंह पुत्र नहार सिंह ने बताया कि जौहड़ी गांव स्थित कैनरा बैक में बचत खाता है। किसान क्रेडिट कार्ड पर 3 लाख का लोन लिया था, जिसका ब्याज 13 हजार बनता है। पूरा पैसा ब्याज सहित जमा करा दिया था। रिनुवल के बाद किसान क्रेडिट कार्ड में 298871 रुपये आने थे, जबकि बचत खाते में 2 लाख 90 हजार रुपये ही खाते में पहुंचे। बाकी 8871 रुपयों की धनराशि खाते में नहीं पहुंची। बार-बार शिकायत के बाद भी बैंक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। शनिवार को पीड़ित ने तहसील दिवस में भी शिकायत दी है। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।