फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा पास कराने के नाम पर पांच लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा पास कराने के नाम पर पांच लाख की ठगी
विज्ञापन

- रुपये वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। कनवाड़ा गांव के एक युवक से लोअर पीसीएस 2019 की परीक्षा पास कराने के नाम पर पांच लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रुपये मांगे तो उसे हत्या की धमकी दी गई। इस मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कानवाड़ा गांव के अंतवीर सिंह पुत्र गिरवर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पोते गौरव ने लोअर पीसीएस 2019 परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उसकी मुलाकात कासिमपुर खेड़ी गांव नितिन से हो गई। नितिन आवास विकास कालोनी बड़ौत में रहता है। नितिन ने उसके पोते गौरव को परीक्षा पास कराने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। सारे दस्तावेज व्हाट्सएप पर मंगवाकर उसके अंगूठे के फर्जी फिंगर प्रिंट बनवा लिए। नितिन से दो लाख रुपये एडमिट कार्ड के साथ लिए जबकि बाकी तीन लाख रुपये चेक से दे दिए गए। रिजल्ट के दौरान कैंडिडेट की अनुपस्थिति दिखाई गई। इस बारे पूछे जाने पर आरोपी ने जान से मारने व हत्या के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी नितिन और एक अज्ञात के खिलाफ धारा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें