फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किरयाना व्यापारी के घर लूट में शामिल चौथा लूटेरा गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के बड़ा बाजार में किरयाना व्यापारी के घर में लूट में शामिल चौथे लूटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे 51 हजार 750 रुपये बरामद किए गए। इससे पहले तीन लूटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

दो अगस्त की शाम शहर के बड़ा बाजार में किरयाना व्यापारी विजय कुमार गुप्ता के मकान में घुसकर चार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी पत्नी, पुत्रवधू और पोतों को बंधक बनाकर 6.20 लाख रुपये की नकदी और मंगलसूत्र लूटने की घटना को अंजाम दिया था। जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए पूर्व नौकर दानिश, उसके भाई फहीम उर्फ गुड्डू और कांग्रेस नेता के बेटे मुजम्मिल उर्फ मज्जू को गिरफ्तार कर किया। जिनसे 1.10 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि लूट की घटना में शामिल चौथे लूटेरे रिहान निवासी एकता कालोनी को मवीकलां गांव के समीप चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जिससे 51 हजार 750 रुपये बरामद किए गए। जबकि पांचवे लूटेरे सैफू की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रुपयों का बैग ले गया सैफू
गिरफ्तार किए गए चौथे लूटेरे रिहान ने पूछताछ में बताया कि व्यापारी के घर से लूटा गया रुपयों से भरा बैग सैफू लेकर भाग गया। इससे पहले गिरफ्तार किए गए फहीम उर्फ गुड्डू व अन्य लूटेरों ने रिहान और सैफू पर रुपयों से भरा बैग लेकर भागने की बात कहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें