फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मौसम में बदलाव होने से बढ़ी बीमारियां, आरोग्य मेले में भी बढ़े मरीज

Mon, 12 Aug 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मौसम में बदलाव होने से लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। बारिश और उमस के कारण त्वचा का रोग बढ़ रहा है। रविवार को जिले में लगाए गए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में 1003 मरीजों ने अपना इलाज कराया, जबकि पिछले सप्ताह मेले में 842 मरीजों ने अपनी जांच कराई थी।
विज्ञापन

मेले में सबसे अधिक 127 मरीज त्वचा रोग के पहुंचे। इनमें बड़ागांव, पाबला, पुरा महादेव, अमीनगर सराय और किरठल में अधिक मरीज रहे। इसके अलावा शुगर के 95 और पेट की बीमारी के 87 मरीजों ने अपनी जांच कराई। बिजरौल पीएचसी पर सबसे अधिक पेट के 20 मरीजों ने अपनी जांच कराई। सीएमओ डॉ़ तीरथ लाल ने बताया कि रविवार को 23 पीएचसी पर लगाए गए आरोग्य मेलों में 26 चिकित्सक और 125 पैरामेडिकल स्टॉफ ने 469 पुरुष, 363 महिला और 171 बच्चों को की जांच की।
मेले में 27 मरीज बुखार के पहुंचे। इनमें 19 मरीजों की मलेरिया और 15 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने बताया कि बारिश में गंदा पानी लगने से त्वचा की समस्या बढ़ जाती है। मरीजों की जांच के बाद सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि नमी और पसीने के कारण त्वचा पर बैक्टीरिया पनपने से त्वचा संबंधी रोग बढ़ने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें