संयम दिवस के रूप में मनाया पर्युषण महापर्व का चौथा दिन
बागपत, बड़ौत। श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजक संघ मंदिर लोहिया बाजार में चल रहे पर्युषण महापर्व का चौथा दिन श्रद्धालुओं ने वाणी संयम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया।
वक्ताओं ने कहा कि आपका भाग्य लिखने वाला वर्तमान ही आपका अतीत है। इंद्रियों का संचय करोगे तो ही अपनी आंखों को अच्छा रख पाएंगे, क्योंकि मोबाइल की कमजोरी सामान्यतया आमजन की कमजोरी हो गई। हर शब्द में मधुर मिठास हो, वाणी का संयम यानी मौन द्वारा सब दुखों को दूर किया जा सकता है। इसके बाद भगवान शांतिनाथ की अष्ट प्रकार की पूजा की गई। जिसका लाभ जय भगवान जैन, अमित जैन, दीपक जैन, राजेश जैन, मोहित जैन, टेक चंद जैन को मिला। क्षमा जैन व सीमा जैन ने गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद भगवान महावीर स्वामी भगवान विमलनाथ की आरती की गई।
शाम पांच बजे से महिला मंडल व तरुण मंडल द्वारा प्रतिक्रमण किया गया। रात को साढ़े सात बजे से मंदिर में भजन संध्या की गई। भगवान महावीर स्वामी व विमलनाथ भगवान की आरती की गई। इसके बाद पद्मावती माता की आरती का लाभ टेक चंद जैन, लक्ष्मी की आरती का लाभ जुगमन्दर जैन व विशेष जैन, सरस्वती की आरती का लाभ बबली जैन, नीरज जैन को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष जैन, आकाश जैन, राजेश जैन, वैभव जैन, ओम प्रकाश जैन, संतोष कुमार जैन, विमला जैन, सीमा जैन, संजय जैन, प्रदीप जैन, बबली जैन, नीरज जैन, कृष जैन, पुनीत जैन, सुमन जैन, प्रियंका जैन, कमलेश जैन, कंचन जैन, शिवानी जैन, सुमन जैन का सहयोग रहा।