फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला, तीन महिला समेत पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर हमला, तीन महिला समेत पांच लोग घायल
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। सभाखेड़ी गांव में शनिवार की सुबह मामूली कहासुनी को लेकर छह लोगों ने एक मकान में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देख हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
सभाखेड़ी गांव निवासी हाकिम अली का शनिवार को पड़ोस में ही रहने वाले नसीम के साथ विवाद हो गया था। लोगों ने दोनों को समझाबुझा कर शांत करा दिया। आरोप है कि उसके बाद पांच से छह लोग हाकिम अली के मकान में धारदार हथियार व लाठी-डंडे लेकर घुस गए और मकान के अंदर बैठे लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मोहल्ले व परिवार के लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान हमलावरों ने शबनम पुत्री हाकिम अली, जहीरा पत्नी कासम, साजिदा पुत्री मोसम, हाकिम व जमील को पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। इस संबंध में पीड़ित हाकिम ने कोतवाली पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें