फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की दो अलग अलग घटनाओ मे चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की दो घटनाओं में चार लोग घायल
विज्ञापन

खेकड़ा। रटौल निवासी व्यक्ति के मकान में घुसकर गांव के ही तीन भाइयों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली में हमालवरों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

रटौल में जमील परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह जमील और उसके परिजन घायल अवस्था मे खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह के समय वह परिवार के साथ बैठे थे। तभी पड़ोसी तीन भाई उनके मकान मे घुस आए और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसमें जमील सहित परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पड़ोसियों ने घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी आमिर, नईम और शौकीन है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी आकाश ने तीन युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें