बागपत। पुलिस ने चेकिंग के दौरान निवाड़ा चेक पोस्ट से कार से 35 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा तीन लोगों को धारा 144 का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया। निवाड़ा चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को पकड़ा। पुलिस ने तलाशी के दौरान कार से 35 पेटी हरियाणा मार्का देसी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्कर अनीश निवासी राघना थाना सदर सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने 13 जून को कस्बा बागपत के बाजार में धारा 144 का उल्लंघन व कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने की संभावना को नजर अंदाज करने पर लक्ष्मण पुत्र रामपाल, दीपक पुत्र देवशरण व अरविंद पुत्र मांगे सिंह को गिरफ्तार किया।