फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat : अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के चार बदमाश दबोचे, ईंट भट्ठे से 12 बाइक बरामद

Fri, 11 Nov 2022 05:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कांशीराम आवासीय कॉलोनी मलकपुर रोड के पास से बंद पड़े ईंट भट्ठे से 12 बाइक बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में अंतराज्यीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य व बरामद बाइक - फोटो : BARAUT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत में पुलिस ने गुरुवार को अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 12 बाइक बरामद की, जो उन्होंने बागपत समेत आसपास के जनपदों से चोरी की थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि मुखबिर की सूचना मलकपुर रोड बाइक चोरों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने चार बदमाशों को दबोच लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नितिन पुत्र कृष्णपाल, विकास पुत्र अंतरपाल निवासीगण बरवाला, अमित पुत्र वीरसेन व विनेश पुत्र अजब सिंह निवासीगण बड़ौली बताए। पुलिस ने पकडे़ गए बदमाशों की निशानदेही पर कांशीराम आवासीय कालोनी मलकपुर रोड के पास से बंद पड़े ईट भट्ठे से 12 बाइक बरामद की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन खरीदे गए पांच फार्म, पढ़िए खतौली सीट का हर अपडेट
विज्ञापन


4000 से 5000 हजार में बेचते थे चोरी की बाइक
पूछताछ मेें बदमाशों ने खुलासा किया कि बागपत, बड़ौत, शामली, शाहदरा, लोनी सहित अन्य जगहों से बाइक चोरी करने के बाद चोरी की गई बाइकों को दिल्ली, शाहदरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व गाजियाबाद आदि जगहों पर 4000 से 5000 हजार रुपये में बेच देते थे। इससे पहले चोरी की गई बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।ब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें