फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य पकड़े

Sun, 26 Mar 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात थाना पुलिस पाठशाला रोड पर गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर ने पुलिस को फखरपुर की ओर से बाइक चोरों के आने की सूचना दी। पुलिस टीम जब फखरपुर मोड तिराहे पर पहुंची। उन्हें फखरपुर गांव की ओर से तीन बाइकें आती दिखाई दीं। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर युवक बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर उनको दबोच लिया।
सीओ प्रीता सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नरेंद्र और अंकुर खेकड़ा व अंकित और धीरज लोनी निवासी है। युवकों के पास से बरामद बाइक चोरी की है। आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और बागपत से बाइक चोरी कर उन्हें बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर और बागपत में 12, अंकुर के खिलाफ दो, धीरज के खिलाफ तीन और अंकित के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। चारों आरोपियों का शनिवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें