फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भैसा बुग्गी की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Sun, 26 Mar 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। ईंटों से लदी भैसा बुग्गी की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा की भट्ठा बस्ती निवासी जुल्फीकार शनिवार शाम करीब चार बजे अपने पांच वर्षीय पुत्र मोहम्मद इशान को बाइक पर आगे बैठाकर बाजार से घर वापस जा रहा था। जब वह मोहल्ले में पहुंचा। तभी उसका पुत्र अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और ईंटों से लदी भैंसा बुग्गी की चपेट में आ गया। पहिये के नीचे कुचलने से मौके पर ही इशान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए भैंसा-बुग्गी चालक को पकड़ लिया। इसके बाद मोहल्ले के लोगो ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। शाम को परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्चे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि इस संबंध में थाने में सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें