फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: निर्विरोध चुने गए जिला विकास योजना समिति के चारों सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 10
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला विकास योजना समिति के चार पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया। इसमें दो पदों पर पांच दावेदारों में दो दावेदारों की दावेदारी समाप्त हो गई, जबकि एक दावेदार ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके चलते शेष दो पदों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए।
विज्ञापन

जिला विकास योजना समिति के चार पदों में बागपत से निगम शर्मा और अमीनगर सराय से नसरीन निर्विरोध सदस्य चुनी गईं थींं। इसके बाद अनारक्षित के दो सदस्य पदों पर पांच दावेदार मैदान में रह गए थे। इसमें बागपत नगर पालिका से पहले ही निगम शर्मा निर्विरोध सदस्य चुने जाने के बाद दो दावेदारों की दावेदारी समाप्त हो गई। इसके अलावा दोघट से दावेदार अमित ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। जिला योजना समिति की सहायक निर्वाचन अधिकारी रीता राणा ने बताया कि एक नामांकन पत्र वापस होने पर बड़ौत से नीरज, खेकड़ा संजय को निर्विरोध जिला विकास योजना समिति का सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें