फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नैथला-राजपुर-खामपुर मार्ग चौड़ीकरण के लिए चार करोड़ जारी

Thu, 27 Feb 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
नैथला-राजपुर खामपुर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से नैथला-राजपुर खामपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये जारी कर दिया है। बजट जारी होने के बाद लोनिवि के अफसरों ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी, जिसके चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
हाईवे पर नैथला मोड़ से राजपुर खामपुर गांव होते हुए बड़ौत-कोताना मार्ग तक सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है। इससे करीब बीस गांवों के ग्रामीण और ईंट भट्ठों पर आने वाले वाहनों का आवागमन रहता है। मार्ग की चौड़ाई कम होने के चलते हादसे होते रहते हैं, इसको लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों से चौड़ीकरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के अफसरों ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए 18 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन से चौड़ीकरण को पहले मंजूरी दे दी गई और अब चार करोड़ रुपये बजट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें