फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चार प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त, तीन को नोटा ने पछाड़ा

Wed, 05 Jun 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले चार प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। जबकि नोटा ने भी तीन प्रत्याशियों को पछाड़ दिया। लोकसभा सीट पर 5110 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन

लोकसभा सीट पर सात प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। जिसमें रालोद प्रत्याशी डाॅ राजकुमार सांगवान ने 488967, सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा ने 329508 और बसपा प्रत्याशी प्रवीण बंसल ने 92266 वोट हासिल कर अपनी जमानत बचा ली। जबकि सर्वजन समता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र सिंह 5020, आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी मुकेश कुमार शर्मा 5523, सर्वजन लोकशक्ति पार्टी की प्रत्याशी रूबी कश्यप ने 3280 और स्वतंत्रता जनताराज पार्टी के प्रत्याशी सुखबीर सिंह ने 4099 वोट हासिल किए, जो अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।
इससे अलावा नोटा का बटन दबाने वालों की कमी नहीं रही। लोकसभा सीट पर 5110 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर सभी प्रत्याशियों को दरकिनार किया। जिसमें नोटा ने प्रत्याशी महेंद्र सिंह, रूबी कश्यप और सुखबीर सिंह को पछाड़ दिया, जो नोटा के बराबर भी वोट हासिल नहीं कर पाए। इसके अलावा पोस्टल बैलेट के 422 वोट निरस्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें