दोघट। पुलिस ने कस्बे में एक मकान पर छापा मारकर पटाखों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास मिली कार को भी सीज किया गया है। पुलिस ने कस्बे की पट्टी तिरोसिया में रहने वाले मुस्तफा के मकान में छापामारी की तो वहां पटाखे बनते हुए मिले। पुलिस ने डेढ़ क्विंतल पटाखे बने हुए और अधबने बरामद किए। इसके अलावा पटाखों में प्रयोग होने वाली सामग्री भी बरामद की गई। थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि छापामारी में गिरफ्तार किए गए मुस्तफा, बिलाल, खालिद और फुरकान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जो कार में लादकर पटाखे सप्लाई कर रहे थे। मकान से बरामद पटाखे जब्त कर लिए गए और कार सीज कर दी गई।