फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीतली में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली गांव में शुक्रवार को मिनी स्टेडियम का शिलान्यास होगा। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू, प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सांसद डॉ. सतपाल सिंह सहित भाजपा के कई दिग्गज शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम राजकमल यादव, एडीएम अमित कुमार, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी मीतली गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही जो कमियां मिली, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। भाजपा सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने अधिकारियों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, भाजपा ब्लॉक संयोजक प्रदीप पंवार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें