फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य पर आईडी और पासवर्ड न देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता वैदिक आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य ने कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन

आईडी और पासवर्ड न मिलने से 109 छात्र स्मार्टफोन से वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आईडी-पासवर्ड न मिलने के कारण जनता वैदिक आईटीआई कॉलेज के 109 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित नहीं हो सके है। प्रधानाचार्य ने कोतवाली में तहरीर देकर पूर्व प्रधानाचार्य और स्टोरकीपर पर कॉलेज आईडी और पासवर्ड न देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

जनता वैदिक आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य राहुल कुमार ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उप्र सरकार की ओर से कॉलेज के 109 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित होने है। मगर, आईडी और पासवर्ड न मिलने के कारण छात्रों को स्मार्टफोन वितरण नहीं किया जा सका है। आरोप लगाया कि कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य ऋषिपाल मलिक और स्टोरकीपर अमरदीप कॉलेज की आईडी व पासवर्ड नहीं दे रहे है। इस कारण स्मार्टफोन वितरण का कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। उधर, पूर्व प्रधानाचार्य ऋषिपाल मलिक ने बताया कि तीन माह पूर्व कॉलेज छोड़ दिया था। कॉलेज छोड़ने से पहले आईडी व पासवर्ड कॉलेज को दे दिया था। मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें