फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जेल से रिहा होकर जिवाना गुलियान पहुंचे पूर्व विधायक सतेन्द्र सोलंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-इंद्रपाल ढाका हत्या कांड में उम्र कैद की सजा काट रहे थे सतेन्द्र सोलंकी
विज्ञापन

-दिल्ली की पटियाला हॉउस कोर्ट ने 26 जून को केस से कर दिया था बरी
फोटो संख्या 2
बड़ौत। इंद्रपाल ढाका की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा होने के बाद तिहाड़ जेल में बंद पूर्व विधायक सतेंद्र सोलंकी को हाईकोर्ट ने गत सोमवार को बरी कर दिया था। रविवार को वह अपने गांव जिवाना गुलियान पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

आपको बता दें बरनावा से विधायक रहे मूल रूप से जिवाना गुलियान गांव निवासी सतेंद्र सोलंकी को 1993 में मेरठ में हुई इंद्रपाल ढाका की हत्या के मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। सतेंद्र सोलंकी ने इस सजा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, तब से मामले की सुनवाई चल रही थी। गत सोमवार यानी 26 जून को दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें हत्या के मामले से दोषमुक्त कर दिया। इसके बाद उनके समर्थकों में खुशी छा गई। इस हत्या के मामले में पूर्व विधायक के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेन्द्र सोलंकी को भी नामजद किया गया था। उनकी तिहाड़ जेल में बीमारी के दौरान मौत हो गई थी। तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद वह दिल्ली स्थित अपने मकान पर चले गए थे। इसके बाद रविवार को अपने गांव जिवाना गुलियान पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें