पूर्व विधायक करतार भड़ाना ने कोर्ट में किया सरेंडर
बागपत। आचार संहिता उल्लंघन के चार मुकदमों में गैर जमानती वारंट और मकान की कुर्की का नोटिस जारी होने के बाद शुक्रवार को पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां न्यायालय में सुनवाई के बाद गैर जमानती वारंट निरस्त किए गए।
अधिवक्ता संजय पंवार ने बताया कि पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना ने वर्ष 2017 में बागपत सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें अलग-अलग जगहों पर आचार संहिता उल्लंघन के पूर्व विधायक व अन्य के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज किए गए थे। विचाराधीन चल रहे चार मुकदमों में न्यायालय ने पूर्व विधायक के गैर जमानती वारंट व कुर्की का नोटिस जारी कर दिया था। शुक्रवार को पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां सुनवाई के बाद गैर जमानती वारंट निरस्त किए गए। संवाद