फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान गिरफ्तार, जमानत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी शस्त्र जमा न करने किरठल थाने के पूर्व प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शस्त्र कब्जे में लेकर पुलिस ने पूर्व प्रधान को थाने से ही जमानत दे दी। किरठल गांव के पूर्व प्रधान कृष्णपाल पुत्र जहान सिंह के शस्त्र लाइसेंस बीते दिनों डीएम ने निरस्त कर दिए थे। इसके बाद भी पूर्व प्रधान ने लाइसेंस और शस्त्र थाने में जमा नहीं कराए। शनिवार को पुलिस ने पूर्व प्रधान को 315 बोर की राइफल व एक कारतूस और .32 बोर की पिस्टल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों शस्त्र अपने कब्जे में ले लिए। बाद में पूर्व प्रधान को थाने से ही जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें