-तेंदुए को देखकर बेहोश होने वाली महिला से की पूछताछ
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। आदमपुर गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर रविवार को वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची। यहां उन्होंने बेहोश होने वाली महिला से पूछताछ की, जहां तेंदुआ नहीं होने की बात कहकर वन विभाग की टीम वापस लौट गई।
आदमपुर गांव के जंगल में शुक्रवार को चारा लेने गई संगीता तेंदुए दिखाई देने से बेहोश हो गई थी। इसके बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है और किसानों ने खेतों में जाना बंद कर दिया। इसकी सूचना पर रविवार को वन क्षेत्राधिकारी सुनेंद्र सिंह आदमपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण मोनू, श्याम सिंह, मदन सिंह के साथ जंगल में पहुंचकर जांच की। जहां तेंदुआ दिखाई दिया था, वहां जाकर जांच की तो पंजे के निशान नहीं मिले। इसके बाद बेहोश होने वाली महिला से भी पूछताछ की। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी सुनेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हो पाई। महिला शोर मचने पर दूसरे जानवर को देखकर डर गई थी। वन विभाग की टीम लगातार जंगलों में घूम रही है। तेंदुए की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।