फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम ने जंगल में डेरा डाला

Sun, 23 Apr 2023 07:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
तेंदुआ -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत जनपद के दोघट थानाक्षेत्र में तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम ने चौगामा के जंगल में डेरा डाल दिया है। यहां तेंदुए के पंजों के निशान देखकर उसकी तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। उधर, तेंदुए की आमद होने से ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन


चौगामा क्षेत्र के बेगमाबाद गढ़ी, बामनौली, मांगरौली, मुलसम गांव के जंगलों में पिछले कई दिन से खेत में काम कर रहे किसानों को तेंदुआ दिखाई दे रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को देकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने चौगामा क्षेत्र के जंगल में पहुंचकर तेंदुए के पंजों के निशान की जांच पड़ताल की।

यह भी पढ़ें: यश हत्याकांड: सुपारी लेकर छात्र की हत्या करने वाला 25,000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन


रविवार को वन दरोगा दयाशंकर तिवारी, संजीव कुमार ने बेगमाबाद गढ़ी, मांगरौली गांव के जंगल में तेंदुए की तलाश में कॉबिंग की और किसानों से पूछताछ भी की। किसानों ने बताया कि दिन में तेंदुआ छिपा रहता है और शाम होते ही खेतों में दिखाई देने लगता है। इससे किसान भयभीत हैं और खेतों में जाने से डर रहे हैं।

उधर, वन दरोगा दया शंकर तिवारी ने किसानों से बच्चों को खेत में न ले जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जंगल में तेंदुआ मिलने पर एकदम भागने के बजाय धीरे-धीरे पीछे हटकर वहां से निकलें।
विज्ञापन


इसके अलावा रात में टॉर्च जरूरी लेकर चलने की अपील की। वन रेंजर बड़ौत रविकांत चौधरी ने बताया कि वन विभाग की टीमें अलग-अलग गांव के जंगलों में कांबिंग कर तेंदुए की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें