फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अचानक तबीयत बिगड़ने से पीएसी जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। कस्बा निवासी दंत चिकित्सक शिवचंद्र के पुत्र पीएसी जवान सौरव की शुक्रवार रात्रि अचानक तबीयत बिगड़ने से उपचार के दौरान मौत हो गई। जवान को गंभीर हालत में शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की असामयिक मौत से परिवार सहित पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


पीएसी जवान सौरव ऊंचा गांव स्थित पीएसी कैंप में तैनात था तथा वर्तमान में मेरठ की पीएसी की छठी वाहिनी में उसकी पोस्टिंग थी। बताया कि अचानक जवान की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

परिजनों ने बताया कि सौरव की करीब एक माह पूर्व जनपद सहारनपुर के गांव हरडकी में शादी हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें