प्राथमिक जांच में मिला मिलावट का संदेह
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार बरामद पनीर गाजियाबाद क्षेत्र से और क्रीम मेरठ क्षेत्र से लाई जा रही थी। मौके पर की गई प्रारंभिक जांच में दोनों खाद्य पदार्थ संदिग्ध और मिलावटी प्रतीत हुए। इसके बाद विभाग ने पूरे माल को कब्जे में ले लिया।
जमीन में दबाकर कराया नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि बरामद पनीर और क्रीम के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए गए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए करीब आठ क्विंटल खाद्य सामग्री को बड़ौत के ओसिक्का मार्ग क्षेत्र में जमीन में दबाकर नष्ट करा दिया गया। उन्होंने बताया कि यह सामग्री स्थानीय दुकानों पर बिक्री के लिए लाई जा रही थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।