फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों तक कड़ी निगरानी में पहुंचेगी खाद्य सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल के बंदियों को उनके परिजन कडे़ नियमों के बीच सामग्री भेज सकेंगे। मुलाकात पर 21 मार्च से लगी रोक अभी भी जारी रहेगी। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बंदी के परिजनों को अपना फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। सुरक्षा किट पहनकर कर्मचारी व नंबरदार सामग्री प्राप्त कर उसकी तलाशी करने के साथ ही बंदी के बैग पर उसके नाम की पर्ची लगाएंगे। बैग को सैनिटाइज कर 24 घंटे के लिए अलग रखा जाएगा। इसके बाद बैग बंदी को दिया जाएगा। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें