फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल के बंदियों एवं कर्मचारियों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। स्वास्थ्य विभाग से जिला जेल के कर्मचारियों और बंदियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। कोरोना पॉजिटिव मिले जेल के बंदी के संपर्क वाले सभी 48 बंदी और जेल कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि करीब दो सप्ताह पूर्व जिला जेल में एक बंदी बुखार एवं खांसी से ग्रसित था। जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलवाकर उसका सैंपल कराया तो जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जेल प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तभी बंदी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसकी बैरक के सभी 48 बंदियों के साथ ही जेल कर्मचारियों के भी सैंपल कराए थे। सोमवार की देर शाम इन सभी की जांच रिपोर्ट आ गई। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. ताहिर ने बताया कि जेल के बंदियों एवं कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें