अग्रवाल मंडी टटीरी/ चांदीनगर/ अमीनगर सराय। पुलिस प्रशासन और जिले की समाजसेवी संस्थाएं जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रही है। लॉकडाउन होने के बाद पुलिस व समाज के लोग जरूरतमंद लोगों के लिए खाना और राशन की व्यवस्था कर रहे है।
अग्रवाल मंडी टटीरी में समाजसेवी युवा व्यापारी विष्णु उर्फ बंटी, मोनू पहलवान, सत्य युवा ब्रिगेड ने जरूरतमंद लोगों के घर जाकर खाद्य सामग्री वितरित की। चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने मजदूरों को खाने के डिब्बे वितरित किए। धौली प्याऊ पर किराए पर रह रहे आठ लोगों के परिवार ने चौकी पहुंचकर सूचना दी कि उनके पास राशन नहीं है। चौकी इंचार्ज व थाना चांदीनगर के उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह परिहार आदि ने परिवार को आवश्यक राशन सामग्री मुहैया कराई। सिंघावली अहीर पुलिस ने सड़क पर आने जाने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजन के पैकेट वितरित किए। कस्बा बिनौली में जरूरतमंद परिवारों के एक हजार लोगों के लिए थाना प्रभारी बिनौली रवेंद्र सिंह ने जनसहयोग से भोजन की व्यवस्था कराई।
ग्रामीणों ने एकत्रित किए 61100 रूपये
अमीनगर सराय। क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव मे ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए एकत्र कर 61100 रुपये ग्राम प्रधान को सौंपे।