फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गुफा वाले बाबा के मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां में नेशनल हाईवे पर स्थित गुफा वाले बाबा मंदिर पर रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। होली से पहला रविवार होने के कारण यूपी, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके दीप जलाए और सुख-शांति के लिए मन्नत मांगी। पुलिस के रूट डायवर्ट करने के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

होली पर्व से पहले रविवार को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित सरूरपुर कलां गांव के पास गुफा वाले मंदिर पर विशाल मेला लगता है। इस मेले में कई राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहां शनिवार की आधी रात बाद ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे और रविवार सुबह तक काफी लंबी लाइन लग गई। यूपी के कई जिलों बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तक के श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन करने के साथ ही पूजा अर्चना करके दीप जलाए और घर में सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर भंडारा भी कराया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

नेशनल हाईवे पर दिनभर लगा रहा जाम
श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया था। हरियाणा की ओर से बड़ौत जाने वाले वाहनों को फैजपुर निनाना से होते हुए बड़ौत निकाला गया तो अन्य संपर्क मार्गों से भी वाहनों को निकाला गया। इसके बावजूद वाहन चालक वहां पहुंच गए और नेशनल हाईवे पर एक किमी तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने खूब की खरीदारी
गुफा वाले बाबा के मंदिर पर लगे मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने खूब खरीदारी की। इस कारण दुकानदारों की होली भी काफी अच्छी होती दिख रही है। इस बार भी भीड़ वहां ज्यादा दिखाई दी। जिससे दुकानों पर काफी अच्छी बिक्री हुई।

जेब कटी, कई महिलाओं के गले से चेन चोरी
मेले में चोरों ने भी खूब हाथ साफ किया। वहां किसी की जेब काटकर रुपये निकाल लिए गए तो इसके अलावा कई महिलाओं के गले से चेन चोरी हो गई। मंदिर के अंदर ही सभी का सामान चोरी किया गया। वहां सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए, लेकिन उसके बावजूद चोर पकड़े नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें