मारपीट की दो घटनाओं में पांच महिलाएं घायल
बागपत, खेकड़ा। ग्राम रटौल और मुबारिकपुर में मारपीट की दो घटनाओं में पांच महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
ग्राम मुबारिकपुर की रहने वाली ज्योति ने शनिवार को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि मकान के पास उनका एक खाली प्लाट है। उसमें भवन निर्माण के लिए उन्होंने ईंटें डलवा रखी हैं। पड़ोसी दंपती प्लाट से उनकी ईंटों को चोरी कर रहे थे। ज्योति ने विरोध किया तो दंपती ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया। हमले में सिर में चोट लगने से वह घायल हो गई।
उधर ग्राम रटौल में विवाद के चलते चार भाइयों पर पड़ोसी महिला के घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप है। मारपीट में नौशाबा उसकी बहन, नंद और सास घायल हो गए। दोनों घटनाओं की पांचों घायल महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना हैं कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद