फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सपा नेता के भाई की हत्या के खुलासे को दौड़ रहीं पांच टीमें

Sat, 02 Mar 2024 01:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुर्सलीम उर्फ काला के प्रॉपर्टी डीलर भाई यूसुफ की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है। पुलिस को अभी तक ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे हमलावरों का पता लगाकर घटना का खुलासा कर सके। हालांकि पुलिस अधिकारी कई जमीन व लेनदेन समेत कई लाइनों पर कार्य करने और घटना का खुलासा जल्द करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुर्सलीम उर्फ काला का तहेरा भाई यूसुफ (45) प्रॉपर्टी डीलर था। उसकी बुधवार सुबह को निवाड़ा की बाहरी बस्ती में नौरोजपुर रोड पर कार्यालय में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले के खुलासे में पांच टीमें लगीं हैं, मगर अभी तक पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के खुलासे में पुलिस लगी है। जमीन, लेनदेन के विवाद, पुरानी रंजिश समेत कई लाइनों पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें