फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढहाई जाएगी बागपत की पांच पुलिस चौकियां

विज्ञापन
हाईवे स्थित खेकड़ा पुलिस चौकी पाठशाला - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
ढहाई जाएगी बागपत की पांच पुलिस चौकियां
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के चौड़ीकरण की जद में जिले की पांच पुलिस चौकियां हैं। हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। लेकिन अभी तक पुलिस विभाग ने चौकियों को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया। अभी तक चौकियों के लिए जमीन तक नहीं मिली है।
खेकड़ा के निकट डूंडाहेड़ा चैक पोस्ट से ककड़ीपुर पुलिस चौकी तक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। हाईवे के निर्माण की जद में ककड़ीपुर पुलिस चौकी, बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पुलिस चौकी, औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी, खेकड़ा में पाठशाला पुलिस चौकी, डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी आ हुई है। पुलिस विभाग को हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी ने पुलिस चौकियों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखकर अवगत कराया था, लेकिन पुलिस विभाग ने अभी तक चौकियों के शिफ्टिंग की प्रक्रिया नहीं की। चौकियों के लिए दूसरी जगह जमीन तलाशी जा रही है। वहीं हाईवे की जद में आए सैकड़ों मकानों को प्रशासन ने कई साल पहले तुड़वा दिया था। प्रशासन ने पुलिस विभाग से चौकियों के लिए जमीन तलाशने को कहा था।
विज्ञापन

प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा- एसपी
बागपत। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही चार्ज संभाला है। हाईवे के निर्माण की जद में आने वाली चौकियों के बारे में जानकारी कराई जाएगी। चौकियों को दूसरी जगह शिफ्ट कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
नाले व पुलिया बनाने का चल रहा कार्य
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सड़क निर्माण कार्य बंद है। नाले और पुलिया बनाने का कही कार्य चल रहा है। गांवों में नाले बनाए जा रहे है। इनके बनने के बाद ही सड़क का निर्माण हो सकेगा।
पूर्वी यमुना नहर पर पुल का निर्माण नहीं हुआ शुरू
बागपत। बड़ौत में पूर्वी यमुना नहर पर पुल का भी निर्माण होना है, लेकिन अभी तक नहर पर पुल का निर्माण शुरू नहीं किया गया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को नहर क्रास करती है।
विज्ञापन

बड़ौत में हाईवे से हट सकती हैं चौकियां
बागपत। बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जगह मिलना आसान नहीं होगा। दिल्ली बस स्टैंड पर जगह तलाशना पुलिस विभाग के लिए मुश्किल भरा होगा। इसी तरह औद्योगिक पुलिस चौकी के लिए लिए जगह मिलना भी चुनौती भरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें