फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पांच नए चिकित्सक मिले, मरीजों को मिलेंगीं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत। संवाद
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब चिकित्सकों की कमी के कारण भटकना नहीं पड़ेगा। जिले को पांच नए चिकित्सक मिले हैं, जिससे अब अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। अस्पताल में अब चार महिला रोग विशेषज्ञ, दो हड्डी रोग विशेषज्ञ के अलावा सर्जरी कराने के चार चिकित्सक हो गए हैं। अस्पताल में जल्द ही एक त्वचा रोग विशेषज्ञ की भी नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में छह माह पूर्व महिला रोग विशेषज्ञ सेवानिवृत्त हो गईं थीं। चिकित्सक के सेवानिवृत्त होने पर सीएमओ स्तर से दो महिला चिकित्सक डॉ. शिल्पा सिरोही और डॉ. आंचल राठौर को जिला अस्पताल में नियुक्त किया गया था। विभाग की ओर से शासन को चिकित्सकों की डिमांड भेजी गई थी। अब शासन स्तर से दो अन्य महिला रोग विशेषज्ञ अस्पताल में नियुक्त की गईं हैं, जिनमें डॉ. कशिश पुरी और डॉ. गीतांजलि है।
महिला अस्पताल में अब चार महिला रोग विशेषज्ञ हो गईं हैं। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा जिला अस्पताल में दो सर्जन और एक हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात थे। अस्पताल में तैनात एक सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ सीएमओ स्तर से तैनात किए गए थे। जिला अस्पताल में पैथोजॉजिस्ट डॉ . उर्वी अग्रवाल, सर्जन डॉ. यज्ञवेद आर्य और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जीके सिंह व एक अन्य चिकित्सक की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन

- वर्जन-
जिला संयुक्त अस्पताल में छह नए चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है। अब अस्पताल में चार महिला रोग विशेषज्ञ, तीन सर्जन, दो हड्डी रोग विशेषज्ञ और बेहोशी के चार चिकित्सक हो गए है। विभाग की ओर से त्वचा रोग विशेषज्ञ की भी डिमांड की गई है। जल्द ही त्वचा रोग विशेषज्ञ भी मिलने की उम्मीद है। -डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें