फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में अंतर राज्य ठगी गिरोह के सदस्य
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने कई लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है पूछताछ में पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दस लाख की नकदी सहित तकरीबन सात लाख रुपये के पीली औी सफेद धातु के नकली जेवरात भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि नगर और देहात क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नकली सोने को असली बताकर लोगों से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय था, जिसकी लगातार शिकायत मिल रही थी। बढ़ती शिकायत को देखते हुए पुलिस की एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए लगा दी थी। पुलिस ने अंतरराज्य ठगी गिरोह की दो महिला समेत पांच लोगों को ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रामवीर नायक निवासी बिनौरी बालाजी दौसा राजस्थान, राधेश्याम निवासी रायसाना जनपद करौली राजस्थान, सुरेश नायक निवासी बिनौरी बालाजी दौसा राजस्थान व दो महिलाएं शामिल हैं।
पकड़े गए आरोपियों ने इन घटनाओं को दिया अंजाम
बड़ौत। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने ठगी के दौरान महिलाओं व बच्चों का इस्तेमाल करते हुए 30 मार्च को कनक ज्वैलर्स के मालिक अंकित जैन को विश्वास में लेकर नकली सोने के 26 लॉकेट देकर नौ लाख की नकदी, 2.100 किग्रा चांदी ले ली। इसके अलावा इन्होंने बड़ौत निवासी विजय की माता को बातों में फंसा कर दस हजार की नकदी छीन ली थी। इससे पहले 13 फरवरी को बूढ़पुर निवासी एक व्यक्ति को नकली सोना देकर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली थी। इससे पहले 13 फरवरी को बूढ़पुर निवासी जयकुमार को नकली सोना देकर पांच लाख रुपये ठग ले लिए थे। इसके अलावा आरोपियों ने मुकुंदपुर निवासी रामकुमार से नगरपालिका बड़ौत के एटीएम से रुपये निकालने के बाद उसके बैग से 50 हजार रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें